Railway NTPC Exam City Intimation Slip 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्तर के लिए RRB NTPC 2025 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसे डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपको जानकारी हो जाएगी कि परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।
RRB NTPC 2025: Importance of Exam City Intimation Slip
परीक्षा सिटी स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र और शहर के बारे में पहले से जानकारी देता है। आमतौर पर परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों के घर से दूर दूसरे शहर में होते हैं। इस लिस्ट की मदद से आप पहले से ट्रैवेल प्लान बना सकते हैं। आरआरबी कुछ विशेष श्रेणियों जैसे SC/ST/अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मुफ्त यात्रा प्राधिकरण पास भी प्रदान करता है। इस पास को यात्रा के दौरान अपने साथ रखना जरूरी होता है।
RRB NTPC 2025: Exam date and time
आरआरबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर NTPC परीक्षा की तारीख और सिटी स्लिप जारी कर दी है। ग्रेजुएट स्तर के लिए RRB NTPC कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर में विभिन्न केंद्रों पर होगी। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट और समय की जानकारी सिटी स्लिप से प्राप्त होगी।
RRB NTPC 2025: डाउनलोड के लिए आवश्यक जानकारी
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपके पास पंजीकरण संख्या जरूरी है। पासवर्ड की जगह उम्मीदवार को अपनी जन्म तिथि सबमिट करना है। सारी डिटेल्स पहले से नोट कर लें जिससे लॉगिन में समस्या ना हो।
यूजर आईडी: पंजीकरण संख्या
पासवर्ड: आपकी जन्म तिथि
How to download Railway NTPC Exam City Intimation Slip 2025
RRB NTPC एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। |
रिजनल RRB लिंक चुनें | उस RRB लिंक पर क्लिक करें जहां आपने NTPC भर्ती के लिए आवेदन किया था। |
लॉगिन करें | अपना यूजर आईडी (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड (जन्म तिथि) दर्ज करें। |
सिटी स्लिप देखें | आपकी सिटी स्लिप एक नई विंडो में दिखेगी। |
डाउनलोड करें | एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें। |
ये भी पढ़ें: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए बंपर भर्ती, सैलरी भी शानदार
RRB NTPC 2025: खास बातें
रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुल 11558 पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए है। परीक्षा की तिथि 5 जून से 24 के बीच है। परीक्षा में गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धि और तर्क से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। चयन प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा बाद मेडिकल टेस्ट भी देना होगा। आखिर में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उम्मीदवार का चुनाव किया जाएगा।
प्राधिकरण | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
कुल पद | 11,558 (ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर के पद) |
परीक्षा तिथि | 5 जून से 24 जून 2025 |
चयन प्रक्रिया | CBT-1, CBT-2, टाइपिंग स्किल टेस्ट/CBAT, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षा |
विषय | गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धि और तर्क |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
Railway NTPC Exam City Intimation Slip 2025: खास बातें
एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होता है और इसे पहले जारी किया जाता है जिससे उम्मीदवार अपनी यात्रा और तैयारी की योजना बना सकें। सूचना पर्ची में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
उम्मीदवार की जानकारी: नाम, पंजीकरण संख्या, और रोल नंबर
परीक्षा शहर: वह शहर जहां परीक्षा केंद्र स्थित है
परीक्षा तिथि: परीक्षा की निर्धारित तारीख
शिफ्ट समय: उम्मीदवार की परीक्षा का समय स्लॉट
दिए गए विवरणों को ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत रेलवे भर्ती बोर्ड से से संपर्क करें।