RRB NTPC Answer Key 2025: NTPC स्नातक स्तर की भर्ती के लिए आंसर की रिलीज हो गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन रिलीज किया। जिन्होंने कंप्यूटर आधारित टेस्ट 1 में भाग लिया था वो आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही RRB ने रिस्पॉन्स और प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे में विभिन्न गैर-तकनीकी पदों जैसे जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, स्टेशन मास्टर आदि के लिए आयोजित की जा रही है।
RRB NTPC Answer Key 2025: How to download
नीचे बताए गए तरीकों का पालन करके आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर लिंक दिखेगा RRB NTPC Answer Key 2025 for Graduate Level जिस पर क्लिक करें। वहां पर उम्मीदवार से जुड़ी संबंधित जानकारी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें और सबमिट करें। स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगा। आंसर की को डाउनलोड करके और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें।
डाउनलोड करने के बाद आंसर की को ध्यान से चेक कर लें और किसी भी गलती के लिए आपत्ति दर्ज करने के नियमों का पालन करें।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और शुल्क
RRB ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया है। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको हर प्रश्न के 50 रुपये और बैंक सेवा शुल्क देना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क (बैंक चार्जेस काटने के बाद) उम्मीदवार के खाते में वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी खाते में ट्रांसफर की जाएगी जहां से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया था। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2025 रात 11 बजकर 55 मिनट तक है।
अगर किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो समय सीमा से पहले उसे दर्ज कर लें, क्योंकि इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा।
क्यों महत्वपूर्ण है RRB NTPC आंसर की?
आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपनी परीक्षा के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं। पहले से अनुमान लगाना आसान होगा कि उन्हें कितने अंक मिल सकते हैं और अगले चरण के लिए उनकी संभावनाएं क्या हैं।
ये भी पढ़ें: SSC CGL Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली वैकेंसी, 14582 पदों पर होंगी भर्तियां
RRB NTPC CBT 1: मार्किंग और निगेटिव मार्किंग
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा में कुल 100 अंक निर्धारित हैं। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं। आप उत्तर कुंजी की सहायता से अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करें और अनुमानित स्कोर की गणना करें। इस स्कोर से उन्हें अगले चरण की तैयारियों में मदद मिलेगी।
RRB NTPC भर्ती: भत्ता और लाभ
RRB NTPC भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को न केवल आकर्षक वेतन बल्कि अलग-अलग भत्ता भी दिया जाता है।
1.महंगाई भत्ता (DA): वेतन के साथ महंगाई भत्ते का लाभ।
2.मकान किराया भत्ता (HRA): शहर के आधार पर आवास के लिए भत्ता।
3.यात्रा भत्ता (TA): यात्रा से संबंधित खर्चों के लिए।
4.पेंशन योजना: रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए।
5.अन्य भत्ते: जैसे चिकित्सा भत्ता, शिक्षा भत्ता आदि।
ये भत्ते RRB NTPC के पदों को और भी आकर्षक बनाते हैं, जिसके कारण हर साल लाखों उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेते हैं।
अगले चरण के लिए सलाह
अपडेट्स के लिए नियमित रूप से क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें करें। उत्तर कुंजी के बाद RRB जल्द ही रिजल्ट और अगले चरण (जैसे CBT 2 या टाइपिंग टेस्ट) की तारीखों की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए और अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।