UP Government Job Central Bank of India Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बैंक की नौकरी पाना सपना होता है। डेस्क वर्क और फिक्स टाइमिंग इसकी बड़ी वजह है। अगर आप भी फैकल्टी और ऑफिस वर्क करना चाहते हैं तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती प्रक्रिया को जरूर देखें। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में अलग-अलग पदों में रिक्तियों को लेकर नोटफिकेशन निकाला गया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देश की प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है। जो उम्मीदवार चुने जाएंगे उन्हें इटावा और औरैया क्षेत्र में फुल टाइम जॉब करना होगा। रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (RSETI) और फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलिंग सेंटर्स (FLC) के लिए कुल 8 पदों पर भर्ती होनी है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर क्लिक करें और अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।
UP Government Job Central Bank of India Vacancy Overview
इटावा और औरैया में बैंक के लिए ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट, वॉचमैन और काउंसर एफएलसी की आवश्यकता है। किस पद के लिए क्या काम होगा उसकी जानकारी नीचे कॉलम में दी गई है:
| पद का नाम | कार्य |
| फैकल्टी | आरएसईटीआई केंद्र, इटावा और औरैया के लिए। |
| ऑफिस असिस्टेंट | प्रशासनिक सहायता के लिए। |
| अटेंडेंट | सहायक कार्यों के लिए। |
| वॉचमैन/गार्डनर | सुरक्षा और रखरखाव के लिए। |
| काउंसलर एफएलसी | वित्तीय साक्षरता काउंसलिंग के लिए, इटावा और औरैया में। |
बैंक में कुल 8 पदों पर भर्तियां निकली हैं। 7वीं कक्षा पास के लिए भी वैकेंसी निकली है। अगर आप किन्हीं वजहों से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए हैं तो यहां पर सरकारी नौकरी का मौका है। 10वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के लिए भी अलग-अलग पद हैं। सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों के लिए सैलरी आकर्षक है। पद और अनुभव के आधार पर सैलरी 12000 से 30000 के बीच है। यह भर्ती प्रक्रिया 2025-26 कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है। बैंक में आपका काम कैसा रहता है उस आधार पर कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जा सकता है।
| पोस्ट का नाम | संख्या |
| ऑफिस असिस्टेंट | 2 |
| वाचमैन/गार्डनर | 2 |
| काउंसलर | 2 |
| फैकल्टी | 1 |
| अटेंडर | 1 |
UP Government Job Central Bank of India Vacancy: Eligibility
अगर आप इन पदों में से किसी में भी अप्लाई करना चाहते हैं तो योग्यता की जांच कर लें।
| पद का नाम | शैक्षिक योग्यता |
| फैकल्टी | पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री जैसे MSW/एमए (रूरल डेवलपमेंट)/एमए (सोशियोलॉजी/साइकोलॉजी)/बीएससी (एग्रीकल्चर)/बीए विद बीएड। पढ़ाने के प्रति रुचि, कंप्यूटर ज्ञान (एमएस ऑफिस, इंटरनेट, अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग) आवश्यक।
अनुभव: जिन उम्मीदवारों को रूरल डेवलपमेंट में फैकल्टी के रूप में काम करने का अनुभव है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। |
| ऑफिस असिस्टेंट | ग्रेजुएट डिग्री जैसे BSW/बीए/बीकॉम। कंप्यूटर ज्ञान (टैली, एमएस ऑफिस, इंटरनेट, अंग्रेजी-हिंदी टाइपिंग) अनिवार्य है। साथ ही बेसिक अकाउंट्स और बुक कीपिंग का ज्ञान हो। |
| अटेंडेंट | 10वीं पास के साथ स्थानीय भाषा को पढ़ने-लिखने की क्षमता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। |
| वॉचमैन/गार्डनर | न्यूनतम 7वीं कक्षा उत्तीर्ण। |
| काउंसलर एफएलसी | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री हो। कंप्यूटर का ज्ञान, एमएस-ऑफिस, इंटरनेट और स्थानीय भाषा में टाइपिंग का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। |
आयु सीमा (15 अक्टूबर 2025 के आधार पर)
1.फैकल्टी के लिए उम्मीदवार की आयु 22 से 40 साल के बीच होना चाहिए।
2.ऑफिस असिस्टेंट के लिए आयु 22 से 40 वर्ष होना चाहिए।
3.अटेंडेंड के लिए उम्मीदवार की आयु 22 से 40 साल हो।
4.वाचमैनर/गार्डनर के लिए आयु 22 से 40 साल हो।
5.काउंसलर एफएलसी के लिए 45 से अधिक और 65 साल से कम होना चाहिए।
6.आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
ये भी देखें: Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 58 पदों के लिए भर्ती, जानें क्या है योग्यता
| पोस्ट का नाम | सैलरी |
| फैकल्टी | 30000 |
| ऑफिस असिस्टेंट | 20000 |
| वॉचमैन/गार्डनर | 14000 |
| अटेंडर | 14000 |
| काउंसलर | मानदंडों के अनुसार |
आवेदन के लिए अप्लाई कैसे कैसे करें?
1.सेंट्रल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
2.ऊपर Career with us पर जाकर Current Vacancies पर क्लिक करें।
3. FLC नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें। उसके नीचे ही एप्लिकेशन फॉर्म दिया गया है।
5.फॉर्म को भरकर उसे निम्नलिखित एड्रेस पर भेजें। लिफाफे पर ‘एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ काउंसलर एफएलसी औररैया/इटावा’ या ‘एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ फैकल्टी/ऑफिस असिस्टेंट/अटेंडेंट/वॉचमैन एंड गार्डनर एट आरएसईटीआई सेंटर – इटावा एंड औररैया ऑन कॉन्ट्रैक्ट फॉर द ईयर 2025-26।‘ लिखें।
6.आवेदन निम्न पते पर डाक द्वारा भेजें:
रीजनल मैनेजर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रीजनल ऑफिस, न्यू मंडी गेट-1, फर्रुखाबाद रोड, इटावा, पिन-206001।
महत्वपूर्ण तिथियां
6.नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 है।
कैसे होगा सेलेक्शन
1.काउंसलर एफएलसी के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। अंतिम फैसला बैंक पर निर्भर करेगा।
2.फैकल्टी/ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार को लिखित/कंप्यूटर टेस्ट देना और इंटरव्यू देना होगा। अंतिम फैसला सोसाइटी/ट्रस्ट का होगा।
3.अटेंडेंट/वॉचमैन के लिए उम्मीदवार का सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।